प्रारंभिक स्थिति :
 ध्यान मुद्रा।
श्वास :
 सामान्य श्वास लेना।
अवधि :
 प्रारंभ में 10-20 मिनट, बाद में 30-60 मिनट।
अभ्यास :
 आत्म-मनन ध्यान के आठ स्तरों का वर्णन आठ अभ्यास स्तरों के बाद किया गया है। स्तर 1/5 प्राण के स्वागत, आगमन पर ध्यान देना।
     
- 
       
यह देखें और महसूस करें कि किस प्रकार ब्रह्माण्ड - ऊर्जा आपके शरीर में पूरक के साथ-साथ प्रवाहित होती है।
 - 
       
ऊर्जा को प्राप्त करें और महसूस करें कि किस प्रकार आपके शरीर के प्रत्येक कोष में यह प्रवाहित होती है और पूरे शरीर में बँट जाती है।
 - 
       
देखें और अनुभव करें कि किस प्रकार आपका मन स्पष्ट हो जाता है और प्रकाश, शक्ति, प्रसन्नता और आशावाद हर पूरक के साथ भर जाता है।
 - 
       
इसके प्रति जागरूक रहें कि किस प्रकार हर श्वास के साथ आप निस्तब्ध, अधिक संतुलित और ताजा हो जाते हैं।
 
हम "विश्व के होटल" में ठहरे हुए यात्री हैं। शीघ्र ही हमें यहाँ से जाना होगा। सब कुछ यहीं शेष रह जाता है- सिवाय हमारे कर्मों के।
